Sunday, March 31, 2019

तिल और ज्योतिष का संबंध

समुद्र शास्त्र वैदिक ज्योतिष की एक शाखा है जिसमें तिल के महत्व, शक्तियों और उनके प्रभावों के बारे में बताया गया है। इनका असर मनुष्य के व्यक्तित्व, स्वभाव और उनके भाग्योदय पर पड़ता है। हमारे शरीर में ये विभिन्न आकार और रंग रूप के होते हैं। समुद्र विज्ञान में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव को बताया गया है। कहा जाता है कि शरीर पर तिल ग्रह की स्थिति और उनके प्रभावों को दर्शाता है।

तिल का स्वरूप

आकार के अनुसार

छोटा – कम प्रभावशाली

बड़ा – अति शुभ

लंबा – शुभ

रूप के अनुसार

त्रिकोणीय – मिश्रित परिणाम

टेढ़ा-मेढ़ा – शुभ परिणामकारी

गोल – शुभ

वर्गाकार – अंत तक अप्रत्याशित फल परंतु मुश्किलों को दूर करने वाला

रंग के अनुसार

यदि तिल लाल, हल्का भूरा, चंदन अथवा हरा पन्ना जैसे रंग का हो तो वह भाग्यशाली होता है।

काले रंग के तिल को अच्छा नहीं माना जाता है। इसका मतलब होता है कि जीवन में बाधाएं आएँगी।

शरीर पर तिल और उनका मतलब

माथे पर तिल

यदि किसी व्यक्ति के माथे के बीच में तिल हो तो वह व्यक्ति शांत, बुद्धिमान, परिश्रमी और दिल का साफ होता है।

यदि किसी के माथे में दाहिनी ओर तिल हो तो वह व्यक्ति धनवान होता है।

यदि माथे में बायीं ओर तिल हो तो वह व्यक्ति स्वार्थी होता है।

भौंह पर तिल

भौंह के बीच में तिल होने का मतलब होता है कि उस व्यक्ति के अंदर एक लीडर की विशेषता होगी। उसके जीवन में आर्थिक संपन्नता आएगी।

यदि भौंह पर बायीं ओर तिल हो तो व्यक्ति डरपोक होगा और बिज़नेस और नौकरी में उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ एवं संतान सुख प्राप्त होगा।

आँखों पर तिल

यदि किसी की दाहिनी आँख पर तिल का निशान हो तो वह व्यक्ति ईमानदार, मेहनती और विश्वास करने योग्य होता है।

बायीं आँख पर तिल का होना व्यक्ति के अंहकार और आशावादी सोच को दर्शाता है।

नाक पर तिल

ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की नाक पर (ठीक बीच पर) तिल होता है तो वह क्रोधी और बिना सोचे-समझे निर्णय लेने वाला होता है।

यदि किसी की नाक की दाहिनी तरफ तिल हो तो वह व्यक्ति कम मेहनत के बल पर अधिक धन पाने में कामयाब होता है।

यदि नाक की बायीं ओर तिल हो तो व्यक्ति को सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

यदि नाक के नीचे तिल हो तो व्यक्ति कामुक और विपरीत लिंग को आकर्षित करने वाला होगा।

गाल पर तिल

जिसके बायें गाल पर तिल हो तो वह व्यक्ति अल्पभाषी, अधिक गुस्से वाला और धन ख़र्च करने वाला होता है।

यदि किसी के दायें गाल पर तिल हो तो व्यक्ति का स्वभाव आक्रामक होता है। इसके अलावा वह तर्कवादी और धन कमाने में अग्रणी होता है।

कान पर तिल

यदि किसी के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से युक्त होता है।

यदि कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।

होंठ पर तिल

यदि किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल होता है तो उन्हें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उन्हें मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं।

यदि आपके नीचे वाले होंठ पर तिल है तो आप फूडी नेचर के होंगे। इसके अलावा नाटक में आपकी विशेष रुचि होगी।

जीभ पर तिल

यदि किसी शख्स की जीभ पर तिल है तो उसे स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्पीच संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

यदि किसी व्यक्ति की जीभ की नोक पर तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत कूटनीतिज्ञ होता है। वह परिस्थितियों को काबू करने में सक्षम होता है। वह व्यक्ति अधिक फूडी भी होता है।

ठोड़ी पर तिल

यदि किसी की ठोड़ी के बीच पर तिल होता है तो उस व्यक्ति को यात्रा करना अच्छा लगता है। उसे नई-नई जगहों पर जाना पसंद होता है।

यदि किसी की ठोड़ी के दाहिने हिस्से में तिल हो तो वह व्यक्ति तर्कवादी और कूटनीतिक विचारों वाला होता है।

वहीं जिस व्यक्ति की ठोड़ी पर बायीं ओर तिल हो तो वह व्यक्ति ईमानदार और स्पष्टवादी होता है।

गर्दन पर तिल

यदि किसी व्यक्ति की गर्दन पर ठीक सामने तिल हो तो वह भाग्यशाली और कला से निपुण होता है।

वहीं गर्दन के पीछे वाले भाग पर तिल का होना व्यक्ति के क्रोधी को स्वभाव को दर्शाता है।

कंधे पर तिल

यदि किसी व्यक्ति के बायें कंधे पर तिल का निशान हो तो वह व्यक्ति ज़िद्दी स्वभाव का होता है।

यदि किसी व्यक्ति के दायें कंधे पर तिल का निशान हो तो वह साहसी और बुद्धिमान होता है।

भुजा पर तिल

यदि किसी व्यक्ति की दाहिनी भुजा में तिल हो तो वह बुद्धिमान और चालाक होता है।

बायीं भुजा में तिल का होना व्यक्ति की भौतिक सुखों की कामना को दर्शाता है लेकिन वास्तव में वह सामान्य जीवन जीता है।

कोहनी पर तिल

यदि किसी व्यक्ति की कोहनी पर तिल हो तो उसका मतलब होता है कि वह व्यक्ति बेचैन, कला में निपुण, धनी और ट्रैवल लवर होगा।

कलाई पर तिल

यदि किसी व्यक्ति की कलाई पर तिल होता है तो वह व्यक्ति कलात्मक होता है। उसके मन में नए-नए विचार आते हैं। ऐसे लोग अच्छे पेंटर और लेखक होते हैं।

हथेली पर तिल

यदि किसी की हथेली पर तिल का निशान हो तो उस व्यक्ति को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

उंगली पर तिल

ऐसा कहा जाता है कि जिसकी उंगलियों पर तिल का निशान होता है। वह व्यक्ति विश्वासपात्र नहीं होता है। उसे चीज़ों को बढ़ा चढाकर कहने की आदत होती है।

पसलियों पर तिल

दाहिनी पसली पर तिल का निशान यह बताता है कि व्यक्ति झूठ बोलने में माहिर और कई चीज़ों से भयभीत होता है।

वहीं बायीं पसली पर तिल व्यक्ति के सामान्य जीवन को दर्शाता है।

पीठ पर तिल

पीठ पर रीढ़ की हड्डी के आसपास का तिल का होना सक्सेस, फेम और लीडरशिप को बताता है।

यदि किसी व्यक्ति के शोल्डर ब्लेड्स के नीचे तिल हो तो उस व्यक्ति को जीवन में संघर्ष करना पड़ेगा।

यदि किसी व्यक्ति के शोल्डर ब्लेड्स के ऊपर तिल का निशान हो तो वह व्यक्ति साहस के साथ चुनौतियों का सामना करता है।

सीने पर तिल

जिस व्यक्ति के सीने पर तिल का निशान होता है उसकी कामुक प्रवृत्ति तीक्ष्ण होती है।

जिन महिलाओं के दाहिने सीने में तिल का निशान होता है तो उनके अंदर ड्रग्स और शराब के अलावा अन्य प्रकार का नशा करने की प्रवृत्ति पायी जाती है। वहीं यदि पुरुष के सीने में दाहिनी ओर तिल हो तो उसे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

जिन पुरुषों के सीने में बायीं ओर तिल का निशान होता है तो वे चतुर स्वभाव के होते हैं लेकिन दोस्तों और रिश्तेदारों से उनके संबंध अच्छे नहीं रहते हैं। वहीं महिलाओं के बायें सीने में तिल हो तो वे शांत स्वभाव की होती हैं और परिवार, रिश्तेदारों और सहकर्मियों से उनके अच्छे संबंध होते हैं।

नाभि पर तिल

जिन महिलाओं की नाभि में अथवा इसके अासपास तिल का निशान होता है तो ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखी होता है।

किसी पुरुष के नाभि पर बायीं ओर तिल का निशान उसके समृद्ध जीवन को दर्शाता है। उसकी संतान को भी प्रसिद्धि मिलती है।

पेट पर तिल

पेट पर तिल का निशान किसी व्यक्ति को हमेशा जोशीला बनाए रखता है।

अगर किसी पुरुष के उदर पर दाहिनी ओर तिल हो वह उसके मजबूत आर्थिक पृष्ठभूमि को दिखाता है। वहीं महिलाओं के लिए यह कमज़ोरी को दर्शाता है।

यदि पेट पर दाहिनी ओर तिल हो तो आमदनी की सुगमता को दर्शाता है।

नितंब पर तिल

जिन लोगों के दोनों नितंब पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति ख़ुशमिजाज़, प्रिय और विश्वास योग्य होते हैं।

जिनके दायीं नितंब पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति क्रिएटिव और बुद्धिमान होते हैं।

जिन लोगों के बायें नितंब पर तिल होता है तो ऐसे लोग सामान्य आमदनी के बावजूद अपने जीवन से संतुष्ट दिखाई देते हैं।

गुप्तांग पर तिल

जिन लोगों के गुप्तांग पर तिल का निशान होता है ऐसे लोग खुले विचार वाले और ईमानदार होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग अधिक रोमांटिक होते हैं और उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। भौतिक सुखों के अभाव के बावजूद भी ये लोग संतुष्ट रहते हैं।

जांघ पर तिल

जिन लोगों की दायीं जंघा पर दिल का निशान हो तो ऐसे लोग मध्यम स्वभावी और निडर होते हैं।

बायीं जांघ पर तिल का निशान किसी व्यक्ति की कलात्मक क्षमता को दर्शाता है लेकिन ऐसे व्यक्ति आलसी और अधिक सामाजिक नहीं होते हैं।

घुटने पर तिल

यदि किसी व्यक्ति के बायें घुटने पर तिल का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति साहसी और रिस्क लेने वाले होते हैं। ऐसे लोग एक राजा की तरह अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

जिन लोगों के दायें घुटने पर तिल होता है ऐसे लोगों का प्रेमजीवन कामयाब होता है। ऐसे लोग सभी से मित्र जैसा व्यवहार करते हैं।

पिण्डली पर तिल

दायीं पिंडली पर तिल का होना अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग कामयाब और समृद्धिशाली होते हैं। ऐसे व्यक्ति राजनीति में अधिक सक्रिय होते हैं और महिलाओं के द्वारा इन्हें अधिक सहयोग प्राप्त होता है।

बायीं पिण्डली पर तिल वाले व्यक्ति मेहनती होते हैं। उन्हें काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ती है और उनके मित्रों की संख्या अधिक होती है।

टाँग पर तिल

जिन लोगों के टांग पर तिल होता है ऐसे व्यक्ति बिना सोचे समझें कार्य करते हैं। वे परिणाम की चिंता नहीं करते हैं। इसलिए ऐसे लोग अक्सर कंट्रोवर्सी में घिरे रहते हैं।

टखने पर तिल

यदि किसी के दायें टखने पर तिल होता है तो ऐसे व्यक्ति संभावित अनुमान लगाने वाले और अधिक बातूनी होते हैं। जबकि बायें टखने पर तिल के निशान वाले लोग अधिक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

पैर पर तिल

यदि किसी व्यक्ति के दायें पाँव पर तिल का निशान हो तो ऐसे लोगों को अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होता है और उनका पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहता है।

अगर बायें पैर पर तिल हो तो व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और जीवनसाथी से भी उसके मतभेद रहते हैं।

यदि तलवे पर तिल हो तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, दुश्मनों से चुनौती आदि का सामना करना पड़ता है।

पैर की उंगलियों पर तिल

यदि किसी के पैर की उंगलियों पर तिल हो तो ऐसे व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन सुखी नहीं होता है।

हम आशा करते हैं कि इस लेख के माध्यम से आप तिल के महत्व और उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जान गए होंगे।

काम वासना और ज्योतिष


〰〰🌼🌼〰〰🌼🌼〰〰
मनुष्य में काम वासना एक जन्मजात प्रवृति और वह इससे आजीवन प्रभावित -संचालित होता है। किसी व्यक्ति में इस भावना का प्रतिशत कम हो सकता है किसी में ज्यादा हो सकता है । ज्योतिष के विश्लेषण के अनुसार यह पता लगाया जा सकता है की व्यक्ति में काम भावना किस रूप में विद्यमान है और वह उसका प्रयोग किन क्षत्रों में कितने अंशों में कर रहा है ।

  लग्न / लग्नेश
〰〰🌼〰〰
1👉  यदि लग्न और बारहवें भाव के स्वामी एक हो कर केंद्र /त्रिकोण में बैठ जाएँ या एक दूसरे से केंद्रवर्ती हो या आपस में स्थान परिवर्तन कर रहे हों तो पर्वत योग का निर्माण होता है । इस योग के चलते जहां व्यक्ति भाग्यशाली , विद्या -प्रिय ,कर्म शील , दानी , यशस्वी , घर जमीन का अधिपति होता है वहीं अत्यंत कामी और कभी कभी पर स्त्री गमन करने वाला भी होता है ।

2👉 यदि लग्नेश सप्तम स्थान पर हो ,तो ऐसे व्यक्ति की रूचि विपरीत सेक्स के प्रति अधिक होती है । उस व्यक्ति का पूरा चिंतन मनन ,विचार व्यवहार का केंद्र बिंदु उसका प्रिय ही होता है ।

3👉 यदि लग्नेश सप्तम स्थान पर हो और सप्तमेश लग्न में हो , तो जातक स्त्री और पुरुष दोनों में रूचि रखता है , उसे समय पर जैसा साथी मिल जाए वह अपनी भूख मिटा लेता है । यदि केवल सप्तमेश लग्न में स्थित हो तो जातक में काम वासना अधिक होती है तथा उसमें रतिक्रिया करते समय पशु प्रवृति उत्पन्न हो जाती है और वह निषिद्ध स्थानों को अपनी जिह्वा से चाटने लगता है ।

4👉 यदि लग्नेश ग्यारहवें भाव में स्थित हो तो जातक अप्राकृतिक सेक्स और मैस्टरबेशन आदि प्रवृतियों से ग्रसित रहता है और ये क्रियाएँ उसे आनंद और तृप्ति प्रदान करती हैं ।

5👉 लग्न में शुक्र की युति 2 /7 /6 के स्वामी के साथ हो तो जातक का चरित्र संदिग्ध ही रहता है ।

6👉 मीन लग्न में सूर्य और शुक्र की युति लग्न/चतुर्थ भाव में हो या सूर्य शुक्र की युति सप्तम भाव में हो और अष्टम में पुरुष राशि हो तो स्त्री , स्त्री राशि होने पर पुरुष अपनी तरक्की या अपना कठिन कार्य हल करने के लिए अपने साथी के अतिरिक्त अन्य से सम्बन्ध स्थापित करते हैं ।

सप्तम भाव और तुला राशि
〰〰🌼〰〰🌼〰〰
1👉 सातवें भाव में मंगल , बुद्ध और शुक्र की युति हो इस युति पर कोई शुभ प्रभाव न हो और गुरु केंद्र में उपस्थित न हो तो जातक अपनी काम की पूर्ति अप्राकृतिक तरीकों से करता है ।

2👉 मंगल और शनि सप्तम स्थान पर स्थित हो तो जातक समलिंगी {होमसेक्सुअल } होता है , अकुलीन वर्ग की महिलाओं के संपर्क में रहता है । अष्टम /नवम /द्वादश भाव का मंगल भी अधिक काम वासना उत्पन्न करता है , ऐसा जातक गुरु पत्नी को भी नही छोड़ पाता है ।

3👉 तुला राशि में चन्द्रमा और शुक्र की युति जातक की काम वासना को कई गुणा बड़ा देती है । अगर इस युति पर राहु/मंगल की दृष्टि भी तो जातक अपनी वासना की पूर्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकता है ।

4👉 तुला राशि में चार या अधिक ग्रहों की उपस्थिति भी पारिवारिक कलेश का कारण बनती है ।

5👉 दूषित शुक्र और बुद्ध की युति सप्तम भाव में हो तो जातक काम वासना की पूर्ति के लिए गुप्त तरीके खोजता है ।

    शुक्र
🌼〰🌼
1👉 यदि शुक्र स्वक्षेत्री ,मूलत्रिकोण राशि या अपने उच्च राशि का हो कर लग्न से केंद्र में हो तो मालव्य योग बनता है । इस योग में व्यक्ति सुन्दर,गुणी , संपत्ति युक्त ,उत्साह शक्ति से पूर्ण , सलाह देने या मंत्रणा करने में निपुण होने के साथ साथ परस्त्रीगामी भी होता है । ऐसा व्यक्ति समाज में अत्यंत प्रतिष्ठा से रहता है तथा आपने ही स्तर की महिला/पुरुष से संपर्क रखते हुए भी अपनी प्रतिष्ठा पर आंच नहीं आने देता है । समाज भी सब कुछ जानते हुए उसे आदर सम्मान देता रहता है ।

2👉 सप्तम भाव में शुक्र की उपस्थिति जातक को कामुक बना देती है ।

3👉 शुक्र के ऊपर मंगल /राहु का प्रभाव जातक को काफी लोगों से शरीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए उकसाता है ।

4👉 शुक्र तीसरे भाव में स्थित हो और मंगल से दूषित हो , छठे भाव में मंगल की राशि हो और चन्द्रमा बारहवें स्थान पर हो तो व्यभिचारी प्रवृतियां अधिक होती है ।

5👉 शुक्र के ऊपर शनि की दृष्टि/युति /प्रभाव जातक में अत्याधिक मैस्टरबेशन की प्रवृति उत्पन्न करते हैं

     गुरु
🌼〰🌼
1👉 गुरु लग्न/चतुर्थ /सप्तम/दशम स्थान पर हो या पुरुष राशि में छठे भाव में हो या द्वादश भाव में हो , जातक अपनी वासना की पूर्ति के लिए सभी सीमाओं को तोड़ डालता है

2👉 छठे भाव में गुरु यदि पुरुष राशि में बैठा हो तो जातक काम प्रिय होता है

    शनि
🌼〰🌼
1👉 यदि शनि स्वक्षेत्री ,मूलत्रिकोण राशि या अपनी उच्च राशि का होकर लग्न से केंद्रवर्ती हो तो शशः योग बनता है । ऐसा व्यक्ति राजा ,सचिव, जंगल पहाड़ पर घूमने वाला ,पराये धन का अपहरण करने वाला ,दूसरों की कमजोरियों को जानने वाला ,दूसरों की पत्नी से सम्बन्ध स्थापित करने की इच्छा करने वाला होता है ।कभी कभी अपने इस दुराचार के लिए उसकी प्रतिष्ठा कलंकित हो सकती है , वह दूसरों की नज़रों में गिर सकता है और समाज में अपमानित भी हो सकता है ।

2👉 शनि लग्न में हो तो जातक में वासना अधिक होती है,पंचम भाव में शनि अपनी से बड़ी उम्र की स्त्री से आकर्षण , सप्तम में होने से व्यभिचारी प्रवृति,चन्द्रमा के साथ होने पर वेश्यागामी, मंगल के साथ होने पर स्त्री में और शुक्र के साथ होने पर पुरुष में कामुकता अधिक होती है ।

3👉 दशम स्थान का शनि विरोधाभास उत्पन्न करता है , जातक कभी कभी ज्ञान वैराग्य की बात करता है तो कभी कभी कामशास्त्र का गंभीरता से विश्लेषण करता है , काम और सन्यास के बीच जातक झूलता रहता है ।

4👉 दूषित शनि यदि चतुर्थ भाव में उपस्थित हो तो जातक की वासना उसे इन्सेस्ट की और अग्रसर करती है ।

5👉 शनि की चन्द्रमा/शुक्र/मंगल के साथ युति जातक में काम वासना को काफी बड़ा देती है ।

    चंद्र
🌼〰🌼
1👉 चन्द्रमा बारहवें भाव में मीन राशि में हो तो जातक अनेकों का उपभोग करता है ।

2👉 नवम भाव में दूषित चन्द्रमा की उपस्थिति गुरु/ शिक्षक /मार्गदर्शक के साथ व्यभिचार करने के उकसाते हैं ।

3👉 सप्तम भाव में क्षीण चन्द्रमा किसी पाप ग्रह के साथ बैठा हो तो जातक विवाहित स्त्री से आकर्षित होता है ।

4👉 नीच का चन्द्रमा सप्तम स्थान पर हो तो जातक आपने नौकर /नौकरानी से शारीरिक सम्बन्ध बनाते हैं ।

   मंगल
🌼〰🌼
1👉 मंगल की उपस्थिति 8 /9 /12 भाव में हो तो जातक कामुक होता है

2👉 मंगल सप्तम भाव में हो और उसपर कोई शुभ प्रभाव न हो तो जातक नबालिकों के साथ सम्बन्ध बनाता है ।

3👉 मंगल की राशि में शुक्र या शुक्र की राशि में मंगल की उपस्थित हो तो जातक में कामुकता अधिक होती है ।

4👉 जातक कामांध होकर पशु सामान व्यवहार करता है यदि मंगल और एक पाप ग्रह सप्तम में स्थित हो या सूर्य सप्तम में और मंगल चतुर्थ भाव हो या मंगल चतुर्थ भाव में और राहु सप्तम भाव में हो या शुक्र मंगल की राशि में स्थित होकर सप्तम को देखता हो
〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰

Saturday, March 30, 2019

Modi factor and 2019

I am truly astonished at the childishness of newstraders and anti Modi social media crusaders. There has never been any scope for discussion about who’s forming Govt in 2019, it’s been BJP all the way.

Congress and other dynasts led organizations are battling among themselves in a contest of survival beyond 2019.

BJP had 32% votes of its own in 2014, they are definitely increasing its vote by 4-5% waking it upto 36-37%. Its allies will score another 8-9%. Compared to 2014, BJPis not loosing a single vote anywhere, it’s making extremely serious inroads in many states of Northeast, Bengal, Odisha, Tamil Nadu, Kerala, Andhra & Telangana. They may not win any seats on 2-3 of South Indian States but when they poll votes, somebody loses it and that’s how calculations are to be made. No one loses an election with 45-46% votes in India, Rajiv won 404 seats with 48% votes in 1984. Fact of the matter is that BJP has bent backwards and knitted alliances with JDU and SS, reason? They are staking oppositions progress everywhere. Congress tried becoming चौधरी and its friends payed footsie for a bit, but who will surrender money to be made on selling tickets? And who will want to be a Mayawati of 2014?

Now reality is as follows:

Congress has 2 insignificant alliances in TN and Bihar where entire UPA will not win more than 20-25 seats. In Maharashtra, they will hardly win 5-8 seats. Where else is any alliance? Congress will be cutting votes in every other state giving a ‘Direct Benefit Transfer’ to BJP and NDA. Other than Punjab, Kerala, AP, Tel, WB - BJP & allies are winning almost 70-80% seats.

Let me write this in black and bold. There is no contest between BJP/NDA and Congress/UPA or alleged Third front ..... it’s a fight between congress an regional parties. This suits BJP and congress both. BJP wins, congress survives for another day, regional satraps get flushed.

I am here for any digressions from this fact when results are out on 23/5/19

Friday, March 29, 2019

Anti nationalist v/s nationalist

If you are not with us, you are anti-national

This is extremely idiotic perception built by anti Modi apparatus. The only occasions when someone can be named an antinational is when they go against the interest of the national integrity & security.

An Indian can only go against India when it sides with conniving expansionist like China or Religious Extremist State of Pakistan that’s still works on a single dimensional agenda of religious majoritarianism, let’s be very clear about the fact that both Pakistan and China are not our friendly neighbours. Categorising pro BJP voters as extremist nationalists is an excuse to somehow sound liberal and cool.

No one has any issues if anyone abuses BJP or Modi 24x7, but neither BJP created Pakistan on our either sides nor did BJP corrected the mistake of 1947 East Pakistan and broke it into 2 in 1971 to purchase Pakistani ire. BJP had no role in surrendering UNSC seat to China, nor did BJP allow unresolved border issues with China. It was not during BJP rule that PoK was snatched by Pakistan and Aksai Chin by China. BJP wasn’t ruling India when Ayodhya issue was created and was frozen in cold storage. The Indian map nor the parliament resolution which pledges that entire state of Jammu & Kashmir is unambiguously a part of India was not passed during BJP administration.

So when BJP is questioned for every random issue pertaining to peace in subcontinent, or relationship with China and Pakistan, or Ayodhya - none of which is a BJP creation but has bled and divided the country for 70 years, BJP has every right to ask ‘who created these problems’ and why such rigorous contempt is unleashed when current government is trying every method to resolve the issues without sacrificing Kashmir (which now is an issue much beyond what it was before 80’s, now its terrorism and river water)

** No state (whatever it be called by liberals or communists of the world) will surrender its geopolitical integrity to terror or war. Much less when the country in question is not a historical invader and currently is the only nation in the world that is a trillion dollar economy and a billion people democracy.

But if liberalism is to scream a pro terror and anti national rhetoric then those who have ‘equal stake in the nation’ can’t be not allowed to build a counter narrative. The people who call such Indians ’rightwing nationalists’ must give example of which other country on this planet permits questioning the geographical integrity of the nation!

India is not America nor Europe that has peaceful Canada or subdued Eastern European countries as its neighbor, we sit with 2 such hostile nations that will gobble us if we weaken our guard and that is why we need to pronounce the pro national rhetoric to counter deeply ingrained aloof nationalistic flavour.....

Wednesday, March 6, 2019

अंत की तरफ बढ़ता पाकिस्तान

1971 में जब बांग्लादेश अलग हुआ तो मैं मात्र 4 महीने का था पर जैसे जैसे बड़ा हुआ तो पता चला कि हिंदुस्तान चारो तरफ से दुश्मनो से घिरा है । पूर्व में चीन, पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में अफ़ग़ानिस्तान और दक्षिण में हमारे अपने लोग जो भाषा के नाम पर देश के ही विरुद्ध थे । कालांतर में बाकी सारी समस्याएं सुलझती दिखी पर पाकिस्तान और चीन की तरफ से हमेशा ही देश की अस्थिर करने की साजिशें चलती ही रहती थी । इन समस्याओं के मूल में जाने का प्रयास किया तो पाया कि व्यक्तिगत अहंकार का परिणाम है ये समस्याएं जो अब राष्ट्रों के आर्थिक और सामरिक अंत तक जा पहुंची है । में आपको 1965 में ले जाता हूँ । 1965 के युद्द में मिली करारी हार से पाकिस्तान बौखला गया था । ये कश्मीर को हासिल करने का उसका दूसरा विफल प्रयास था । इसी बौखलाहट के बाद देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक और झटका देते हुए पाकिस्तान के दो टुकड़े करके एक नए मुल्क बांग्लादेश को अस्तित्व में ला दिया था । अब पाकिस्तान के लिए भारत को बर्दाश्त करना अति कठिन हो चला था । और इस पर भारत ने परमाणु परीक्षण करके ये भी सिद्ध कर दिया था कि अब उस से सीधी लड़ाई नहीं की जा सकती । इंदिरा गांधी के रहते कुछ भी कहना मुश्किल था । वो कभी भी कुछ भी कदम उठा सकती थी । पाकिस्तान को हर हाल में खुद को परमाणु हथियारों से सम्पन्न देश के रूप मे स्थापित करना था। जनरल जिया उल हक साफ कह दिया था कि सुखी रोटी खाएंगे पर बम ज़रूर बनाएंगे। शीत युद्ध के इस काल मे अमेरिका रूस को अफ़ग़ानिस्तान से बाहर करने के लिए रणनीतिक साझेदार ढूंढ रहा था । 1971 में भी अमेरिका ने पाकिस्तान की सहायता करने का प्रयास किया था ।पर वो सीधे तौर पर रूस से युद्ध नही कर सकता था इस से विश्वयुद्ध का ख़तरा था । उसने पाकिस्तान को छद्म युद्ध करने के लिए तैयार किया । आर्थिक बदहाली से त्रस्त पाकिस्तान की तो लॉटरी निकल आयी । उसे अमेरिकी हथियारों का बड़ा ज़खीरा मुफ्त में मिलने लगा अरबों डॉलर की मदद मिलनी शुरू हो गई । चरमपंथियों के साथ साथ उनके सैनिकों की ट्रेनिंग भी होनी शुरू हो गई । जनसंख्या के अनुपात से ज्यादा पैसा आने से पाकिस्तान के लोगो का लीविंग स्टैंडर्ड चीन और भारत से कही आगे चला गया । 1978 से 1989 का दौर पाकिस्तान के लिए स्वर्णिम दौर कहा जा सकता है । अमेरिका ने दिल खोल कर दौलत लुटाई । 1989 में रूसी सेना अफ़ग़ानिस्तान छोड़ कर चली गयी । ये पाकिस्तानी सेना की बडी विजय थी । उसने विश्व की एक महाशक्ति को हराया था जिसे परोक्ष युद्ध मे जीतना अमेरिका के लिए भी असंभव था । एक दो महीने के जश्न के बाद अफ़ग़ानिस्तान से फ्री हुए आतंकवादियों के लिए नई टास्क ढूँढनी थी । तब उसे कश्मीर फिर याद आया । इंदिरा गांधी के निधन के बाद भारत मे कोई ऐसा नेता नज़र नही आ रहा था जो अमेरिका के सामने खड़ा हो सके सोवियत रूस विखंडित हो चुका था और 1990 में उसने इस्लामी कट्टरपंथी गुटो को अपनी आज़माई रणनीति के तहत कश्मीर में झोंक दिया और इसके तहत सबसे पहले कश्मीरी पंडितों को मार कर भगाया। कमज़ोर सरकार और नेता कुछ नही कर सके ।कश्मीर के कुछ रसूखदार लोगों को उसने पैसे के बल पर अपनी तरफ खींच लिया उन्हें लालच दिया गया आज़ाद कश्मीर के रहनुमा बनाने का और यही से उसकी बर्बादी का खेल शुरू हो गया । जो आतंकवादी सत्ता के खेल का हिस्सा नही थे उन्होंने पेशेवर लड़ाकों के रूप में पैसे के बादले लड़ना शुरू किया और कश्मीरी औरतों बच्चो के साथ अत्याचार करना शुरू कर दिया । सेना के हवाले होने से और स्थानीय लोगो को मदद नही मिलने के कारण उनका खात्मा होने लगा । अमेरिका भी अब उस तरह की मदद नही कर पा रहा था जो उसने रूस के खिलाफ जंग में कई थी । पाकिस्तानी आतंकवादियों में अब अमरिका द्वारा दिये गए धोखे से उसके खीलाफ़ माहौल बनने लगा। आतंकवाद को पालने में अमेरिका की मदद कम पड़ने लगी तो देश की अर्थव्यवस्था जो मात्र अमेरिकी मदद पर टिकी थी चरमरा गई । कश्मीर में पैसा कम जाने लगा । तो ये लड़ाई ढीली पड़ गई । पर कुछ भी रोका नही जा सकता था । अमेरिका के रवैये से तंग आतंकवादियों ने उस पर ही हमला कर दिया । अपनी धाक बनाये रखने के लिए उसने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला बोल दिया।अब उसे पाकिस्तान की फिर ज़रूरत पड़ी । भूख के कगार पर खड़े पाकिस्तान के पास कोई चारा नही था इसके अलावा। इस बार उसकी इस नीति से कुछ आतंकवादी संगठन जिनको मदद मिलनी वंद हो गई थी उसके ही खिलाफ हो गए । वैश्विक मंदी , बाध्य घाटा और जितना पैसा आये आतंकवादी संगठन के लिए खर्च । देश टूटने के कगार पर खड़ा है। आतंकवाद के कारण कोई देश पैसा लगाने का इच्छुक नही है। पाकिस्तान ने पैसों और वहां के नेताओ की व्यक्तिगत महत्वाक्षाओ के कारण आतकंवाद को ही वहाँ का मुख्य व्यापार बना लिया था और वो व्यापार अब इतना फैल गया है कि फल देने लगा है । पाकिस्तान को हर तरफ से खाने लगा है परंतु फिर भी पाकिस्तान को ये समझ नही आरही है वो सोचता है कि इसके जरिये लड़ाई सस्ती पैड रही है । उसे ये समझ मे नही आ रहा कि देश का विका शांतिकाल में ही होता है युद्धकाल में विनाश ही होता है और आतंकवाद के रहते शांतिकाल संभव ही नही है । आप यदि निरंतर युद्ध मे रहोगे तो विकास संभव ही नही और ना ही विश्व का विश्वास । जिस तरह के गड्ढे में पाकिस्तान गिर चुका है उसे कोई अन्य या स्वयं चाह कर भी नही निकाल सकता । उसका अंत अब लगभग निश्चित है ।

Sunday, March 3, 2019

It is confirmed that Masood Azhar is DEAD

That Indian Air Force attack on JeM training camp in Balakot has inflicted heavy damage was never in doubt. However, some credible reports emerging out of Pakistan can give a pack of good news to India.
It is believed that Masood Azhar was seriously hurt in the attack. He along with Colonel Salim, a top rank former ISI officer, was rushed to Army Hospital where Colonel Salim was declared brought dead. They were sleeping at the Seminary when S – 2000 Precision Guided Missile hit the area. It was immediately sealed by the Army and even local police was not allowed to enter. Journalists were taken to Jaba to give an impression that only few trees were fallen after Indian air strike.
Masood Azhar was critical. He died on 2nd March, 2019. Pakistani establishment is aware of the condition of Masood Azhar. However, it is impossible for them to accept the truth for obvious reasons. The Foreign Minister has only let the world know that Masood is in Pakistan and is seriously ill. Some reports have been planted in the media that the reason behind Masood Azhar hospital admission is renal failure.

Pakistan Army will give green signal about declaration of the death of Masood Azhar at a later date. They will try to make this a natural death. Already, the ground is being prepared for the same with planted news in Pakistani media.

The admission of Foreign Minister about Masood Azhar may seem to be idiotic and something that can decimate goodwill that Imran Khan has generated. But, it was not a goof up. It was part of overall plan to make Masood Azhar death as that of natural.