Tuesday, April 2, 2019

भावानुसार मंगल के उपाय

प्रथम भाव मे मंगल
1. मंगल को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें.
2. मिट्टी के घड़े में गुड़ डालकर मंगलवार को सुनसान स्‍थान में रख आएं.
3. लाल रंग के वस्त्रों का ज्यादा उपयोग करें.
4. मंगलवार का व्रत रखें.
5. सिद्ध मंगल यंत्र धारण करें.

दूसरे भाव में मंगल
कुण्डली के दूसरे खाने में मंगल बैठा हो तो जातक 9 वर्षों तक रोग से पीड़ित रहता है. यदि जातक अपने भाइयों से छोटा है तो बड़े भाई की मृत्यु का योग बनता है. विवाहित जीवन में पति-पत्नी में आपसी क्लेश बना रहेगा. मंगल अशुभ हो तो जातक की मृत्यु लड़ाई-झगड़े में होने की आशंका रहती है.
उपाय और टोटके
1. दोपहर के समय बच्चों को फल बांटें.
2. मंगलवार का व्रत रखें.
3. लाल रूमाल सदैव अपने पास रखें.
4. सवा किलो या सवा पांच किलो रे‍वड़ियां बहते जल में प्रवाहित करें.
5. पांच छुहारे जल में उबालकर नदी में प्रवाहित करें.

तीसरे भाव में मंगल
कुण्डली में तीसरे खाने में मंगल बैठा हो तो जातक शराबी होता है. जातक चालबाज एवं धोखेबाज होता है. मंगल के अशुभ प्रभाव से जातक ब्लड प्रेशर का रोगी हो सकता है. मंगल अशुभ होकर जातक की हत्या भी करवा सकता है. मंगल की अशुभता के कारण जातक अपना काम स्वयं बिगाड़ लेता है.
उपाय एवं टोटके
1. चापलूस मित्रों से दूर रहें.
2. साढ़े पांच रत्ती मूंगा (रत्न) सोने की अंगूठी में जड़वाकर मंगलवार के दिन धारण करें.
3. मूंगा धारण करने की शक्ति (क्षमता) न हो तो 'सिद्ध मंगल यंत्र' धारण करें.
4. हाथी दांत से बनी वस्तुएं घर में न रखें.
5. चांदी की अंगूठी बाएं हाथ की उंगली में धारण करें.

चौथे भाव में मंगल
कुण्डली में चौथे खाने में मंगल बैठा हो तो जातक मांगलिक होता है. जातक संतानहीन हो सकता है. जातक रोग से पीड़ित रहता है. क्रोध के कारण स्वयं की हानि होती है. विवाह में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. जातक वृद्धावस्था में अंधा हो सकता है. मंगल चौथे खाने में हो और बुध 12वें हो तो जातक पूर्ण रूप से दरिद्र होता है.
उपाय एवं टोटके
1. त्रिधातु की अंगूठी धारण करें.
2. 'सिद्ध मंगल यंत्र' गले में अथवा दाहिने बाजू पर धारण करें. सिद्ध किया हुआ मंगल यंत्र शीघ्र शुभ फल प्रदान करता है.
3. देवताओं की मूर्तियां घर में स्‍थापित न करें.
4. अपने बिस्तर, तकिया आदि पर लाल रंग का कवर चढ़ाएं.

पांचवें भाव में मंगल
कुण्डली के पांचवें खाने (भाव) में मंगल बैठा हो तो जातक (जिसकी जन्म कुण्डली हो), पाप कर्म में लिप्त शराबी हो सकता है. जीवन में अनेक परेशानियां आएंगी. मिरगी का रोगी भी हो सकता है. जातक नेत्र रोगी भी हो सकता है. जातक की स्त्री गर्भस्राव रोग से परेशान हो सकती है.
उपाय एवं टोटके
1. रात को सिरहाने तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह उठकर उस जल को पीपल के वृक्ष की जड़ में डाल दें.
2. आंगन में नीम का पेड़ लगाएं.
3. 'सिद्ध मंगल यंत्र' गले में धारण करें या सवा पांच रत्ती मूंगा की अंगूठी बनवाकर दाहिने हाथ की उंगली में मंगलवार के दिन धारण करें.
4. मंगलवार का व्रत रखें.
5. मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा बांटें.
6. वैदिक विधि से 'मंगल शांति पाठ' कराएं.

छठे भाव में मंगल
जिसकी कुण्डली में मंगल छठे भाव में होता है वैसा जातक बवासीर या ब्लडप्रेशर का रोगी हो सकता है. जातक कामुक स्वभाव होता है और पराई स्त्रियों पर बुरी नीयत रखता है. मंगल छठे भाव में हो और बुध आठवें भाव हो तो जातक की छोटी उम्र में ही उसकी माता का देहान्त हो जाने की आशंका रहती है. मंगल छठे और बुध 12वें भाव में हो तो जातक के भाई-बहनों की स्थि‍ति दयनीय होती है.
उपाय एवं टोटके
1. चार सूखे खड़कते ना‍रियल मंगलवार के दिन नदी में प्रवाहित करें.
2. मंगलवार के दिन हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं और पीले लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर लोगों को बांटें.
3. 'सिद्ध मंगल यंत्र' धारण करने से अशुभता का नाश होगा और शुभ फल मिलेगा.
4. हनुमान चालीसा या हनुमान स्त‍ुति बांटें.
5. कुंवारी कन्याओं का पूजन करें.

सातवें भाव में मंगल
कुण्डली के सातवें घर (भाव) में मंगल बैठा हो तो जातक की स्त्री क्रोधी स्वभाव की होगी. जातक स्वयं क्रोध के कारण अपना नुकसान कर लेता है. जातक प्राय: पुत्रहीन होता है. ऐसे जातकों की पराई स्त्री से संबंध होते हैं.
उपाय एवं टोटके
1. चांदी की ठोस गोली बनवाकर सदैव अपनी जेब में रखें.
2. मंगलवार के दिन लस्सी जरूर पियें.
3. लाल रूमाल अपनी जेब में रखें.
4. बहन को मंगलवार के दिन अपने हाथ से मिठाई खिलाएं.
5. 'सिद्ध मंगल यंत्र' धारण करें.
6. हनुमानजी का व्रत रखें, हनुमान चालीसा बांटें.

आठवें भाव में मंगल
कुण्डली में आठवें भाव (घर) में मंगल बैठा हो तो मंगल के अशुभ प्रभाव से जातक अल्प आयु वाला तथा दरिद्र होता है. जातक के लिए 28 वर्षों तक मौत का फंदा बना रहता है. मंगल आठवें भाव में हो और बुध छठे भाव में हो तो जातक की माता की मृत्यु जातक के बचपन में हो जाने की आशंका रहती है. जातक 'मर्डर केस' में फंस सकता है. जातक रोगी होता है.
उपाय एवं टोटके
1. विधवा स्त्री की सेवा करें.
2. चांदी की चेन धारण करें.
3. 'सिद्ध मंगल यंत्र' जरूर धारण करें.
4. त्रिधातु की अंगूठी धारण करें.
5. हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा हनुमानजी के मंदिर में जाकर बांटें.
6. लाल रूमाल सदैव अपने पास रखें.

नौवें भाव में मंगल
कुण्डली में नवम् भाव में मंगल हो तो जातक क्रोधी स्वभाव का होता है. विद्या अधूरी रह जाती है. जातक झूठा होता है. ईमानदार हो फिर भी बदनामी मिलती है. जीवन के क्षेत्र में सफलता कम मिलती है. ऐसा जाकत स्त्री की कमाई पर जीवन-यापन करता है.
उपाय एवं टोटका
1. मंगलवार को 21, 51 या 101 हनुमान चालीसा बांटें.
2. मंगलवार को हनुमानजी को सिंदूर एवं लड्डू चढ़ाएं.
3. 'सिद्ध मंगल यंत्र' धारण करें.
4. तांबे के सात चौकोर टुकड़े बनाकर मिट्टी के नीचे दबा दें.
5. प्रतिदिन 'हनुमान स्तुति' का पाठ करें.

दसवें भाव में मंगल
दसवें खाने में अगर मंगल बैठा हो तो जातक को चोरी के आरोप में जेल जाना पड़ सकता है. मंगल दसवें, सूर्य चौथे, बुध छठे खाने में हो तो जातक एक आंख का काना हो सकता है. मंगल के साथ कोई पापी ग्रह हो तो जातक बर्बाद हो जाता है. मंगल के अशुभ प्रभाव से जातक 15 वर्ष तक बीमारी से पी‍ड़ित हो सकता है. उपाय
उपाय एवं टोटका
1. संतानहीन की सेवा करें.
2. घर में हिरण पालें.
3. मंगलवार को मीठा भोजन करें.
4. हनुमानजी को लड्‍डू चढ़ाएं.
5. मंगलवार को हनुमान चालीसा बांटें.

ग्‍यारहवें भाव में मंगल
मंगल ग्यारहवें भाव में हो तो जातक कर्जदार रहता है. जातक की संतान झगड़ालू होती है. जातक को मित्रों से धोखे मिलते हैं. शिक्षा में विघ्न बाधाएं उत्पन्न होती हैं. आजीविका के लिए कठोर संघर्ष करना पड़ सकता है.
उपाय एवं टोटका
1. बिना जोड़ वाला सोने का छल्ला धारण करें.
2. काला कुत्ता पालें.
3. केसर का तिलक लगाएं.
4. कर्ज से मुक्ति के लिए प्रभावकारी 'सिद्ध मंगल यंत्र' धारण करें.
5. मंगल व्रत रखें और पीले लड्‍डू का प्रसाद बांटें.

बारहवें भाव में मंगल
कुण्डली में बारहवें भाव में अगर मंगल हो तो जातक को शत्रुओं से हानि की आशंका रहती है. लाभ से अधिक व्यय होगा. घर में चोरी होने का भय बना रहता है. पत्नी से अनबन की संभावना प्रबल रहती है. जातक संतानहीन हो सकता है.
उपाय एवं टोटका
1. चांदी की चेन धारण करें.
2. लाल रूमाल सदैव अपने पास रखें.
3. एक किलो पतासे मंगल के दिन बहते जल में प्रवाहित करें.
4. 'सिद्ध मंगल यंत्र' धारण करने से शुभ लाभ होगा.
5. तंदूर में मीठी रोटी सेंककर कुत्ते को खिलाएं.
6. साढ़े पांच रत्ती मूंगा सोने की अंगूठी में जड़वाकर धारण करें.

कर्जमाफी और गरीबों का उत्थान। कितनी सच्चाई और कितनी बर्बादी ?

Venezuela नामक देश के बारे में सुना है ??????

काफी बड़ा देश है । इतना बड़ा की हमारा पूरा UP , बिहार , पंजाब , हरियाणा , बंगाल उड़ीसा मिला दो , इससे भी बड़ा ........

और जनसंख्या कितनी है ? सिर्फ साढ़े तीन करोड़ ....... मने दिल्ली NCR की आबादी से भी कम ........
भगवान का दिया सब कुछ है । क्या शानदार उपजाऊ जमीन है , प्रचुर वर्षा होती है । सैकड़ों छोटी बड़ी नदियां है ...... हज़ारों मील लंबा तो समुद्र तट ही है ........

इतनी उपजाऊ जमीन और इतना पानी होने के बावजूद देश मे आज वो भुखमरी फैली है कि आदमी आदमी को मार के खा रहा है ....... देश मे खेती किसानी , फल सब्जी , dairy ,poultry  , मछली , fishing जैसा कुछ है ही नही । मने इतना बड़ा देश अपने लिए गेहूं , चावल ,सब्जी नही उगा सकता ?????? लाखों वर्ग किलोमीटर के तो चारागाह हैं ....... ये नही की कुछ गाय , भैंस , भेड़ , बकरी ही चरा ले मुल्क ....... नदियों समंदर में मछली की भरमार है , Venezuela फिर भी भूखा मर रहा है । मुद्रा स्फीति का ये हाल है कि बैग भर Bolivar भर के ले जाओ तो भी एक पाकिट bread का नही मिलेगा ....... Inflation की दर पिछले साल की तुलना में 16,98,488 % है ।
आज आपको एक भारतीय रुपये के बदले में 3607 Venezuela की मुद्रा Bolivar मिलेगी ।

आपको ये जान कर भी आश्चर्य होगा कि Venezuela में  दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल के भंडार हैं ....... सऊदी अरबिया से भी बड़े ........

आपको ये जान कर भी आश्चर्य होगा कि आज से सिर्फ 20 साल पहले Venezuela एक विकसित और संपन्न राष्ट्र था , पर इसके नेताओं की गलत नीतियों ने एक सम्पन्न राष्ट्र को सिर्फ 20 साल में भिखारी बना दिया ।
आज ये हाल है कि वेनेजुएला की अधिकांश लड़कियां Bread के  सिर्फ एक टुकड़े के लिए अपना शरीर बेच रही है ........ वेश्यावृत्ति कर रही हैं ।

एक अच्छा leader अपने देश को 20 साल में सिंगापुर बना सकता है और एक नालायक leader अपने देश को Venezuela बना देता है ।

क्या गलती की थी वेनेजुएला के Leaders ने .......

अगली पोस्ट में ....... क्रमशः

Venezuela भाग 2.......

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद , जब पूरी दुनिया मे तेल की जबरदस्त demand थी और दाम आसमान छू रहे थे , Venezuela की पांचों उँगलियाँ घी में थीं । 1945 में ही देश रोज़ाना 1 Million Barrel तेल बना रहा था ।

सरकार ने अपने नागरिकों को खैरात बांटना शुरू किया ।
देश की हर सेवा सरकारी थी और हर सेवा Free थी ।
तेल के बदले में दुनिया भर से सामान आता था , राशन , अनाज , फल ,सब्जी , दवाइयां , मशीनरी , कपड़ा हर चीज़ Import ही होती थी । तेल के बदले में ....... और सरकार अपने नागरिकों को सबकुछ फ्री देती थी ।
50 और 60 के दशक में जब कि सारी दुनिया हाड़ तोड़ मेहनत कर उत्पादन Manufacturing में लगी थी , Venezuela में एक सूई तक न बनती थी और उनकी तो गोभी और टमाटर भी यूरोप से आती थी ।

बहुत खूबसूरत देश है Venezuela..…... पर यदि कोई Tourist भूला भटका आ भी जाता तो पूरे देश मे कोई उसको पानी पूछने वाला न था .....… आमतौर पे ऐसे देशों में बाहर से विदेशी आ जाते हैं रोज़ी रोज़गार की तालाश में , पर चूंकि इस देश मे फ्री सेवा थी इसलिए सभी पार्टियां और जनता विदेशी लोगों के देश मे प्रवेश के खिलाफ थी कि हमारी मुफ्त सेवा का लाभ विदेशी क्यों लें ।
इसका नतीजा ये हुआ कि कोई नागरिक खुद तो कुछ करता नही था , खेती बाड़ी , कोई उद्योग धंदा , और बाहर से लेबर ही import कर ले सरकार , ये होने नही देता था । इसलिए देश मे Tourism तक develop न हुआ ।
बताया जाता है कि 70 के दशक में अगर भूला भटका सैलानी अगर आ भी जाता तो ये उससे कहते ....... FCUK off .......

फिर एक दिन तेल के दाम गिरने लगे ........ सरकार की एक तेल कंपनी थी ...... PDVSA ...... सरकार ने कंपनी से कहा , सबको नौकरी दे दो ....... कंपनी बोली हुज़ूर हमको employee की ज़रूरत ही नही ....... सरकार बोली , फिर भी दे दो ....... इस तरह सरकार ने हर परिवार के कम से कम एक आदमी को सरकारी तेल कंपनी PDVSA में नौकरी दे दी जहां वो कोई काम नही करता था और मुफ्त की मोटी पगार लेता ........
फिर तेल के दाम और गिरे ........ अब जब तेल कंपनी बुरी तरह घाटे में आ गयी और तेल बिकना बंद हो गया तो खैरात भी बंद हो गयी .........
धीरे धीरे हर चीज़ की कमी होने लगी ।
3.5 करोड़ मुफ्तखोर जिनने ज़िन्दगी में कोई काम नही किया था वो लूट खसोट करने लगे ।
लड़कियां सब वेश्यावृत्ति में उतर गई ।
समाजवादी सरकार फिर भी नही चेती ........ वो कर्ज़ा ले के घी पिलाने लगी अपनी मुफ्तखोर जनता को ........

आज राजधानी कराकास दुनिया का सबसे असुरक्षित शहर है जहां एक Bread के टुकड़े के लिए हत्या हो जाती है और लड़कियां सिर्फ एक पीस bread के लिए शरीर बेचती हैं ।
डेढ़ करोड़ बोलिवर में एक थाली खाना मिलता है ........

1999 के बाद देश की ये दुर्दशा शुरू हुई .......

इतना बड़ा देश सिर्फ 3.5 करोड़ लोगों के लिए गेहूं चावल सब्जी दूध पैदा नही कर सकता ?????

मैं कहता हूँ कि आज अगर वेनेजुएला की सरकार यहां पंजाब से सिर्फ 1000 किसानों को अपने यहां आमंत्रित कर ले और सिर्फ जरूरी मशीनरी दे दे तो सिर्फ 6 महीने में हमारे किसान इतना अनाज , सब्जी , फल और दूध पैदा कर देंगे कि पूरे वेनेजुएला से खाया न जाये ........ अकेला एक कपूरथला जिला इतना खरबूजा पैदा करता है कि पूरा North India खाता है .......

सवाल है कि सरकार ने ये मुफ्तखोरी अपने नागरिकों को क्यों सिखाई ?
अपने देश की जनता को निकम्मा , नकारा , हरामखोर किसने बनाया ?
जब इतनी भुखमरी है देश मे तो भी क्या जनता अपने घर के पिछवाड़े घीया तोरी कद्दू के बीज सिर्फ डाल दे तो भी दो महीने में इतनी सब्जी हो जाएगी कि उसको उबाल के खा के पेट भर लेंगे लोग ........
पिछले 10 साल से भुखमरी है देश मे ........ न सरकार चेती न जानता ???????

आज राहुल G चुनावी वादा कर रहे कि 5 करोड़ गरीब परिवारों को 6000 महीना 72000 सालाना दे के भारत मे 7 venezuela बनाना चाहते हैं ।
3.5 करोड़ लोगों का एक Venezuela है ।
राहुल G 25 करोड़ लोगों को मुफ्तखोर बनाना चाहते हैं यानी 7 Venezuela .........

राहुल G / कांग्रेस की इस मुफ्तखोरी योजना का बजट होगा 3 ,60,000 करोड़ रु यानी हमारे कुल रक्षा बजट से भी ज़्यादा ........

Congress सत्ता में वापसी के लिए इस देश को Venezuela बना देगी .........

Congress से बचो .......

Sunday, March 31, 2019

ज्योतिष शास्त्र में राहु के अन्य ग्रहों से युति के सामान्य फल

सूर्य एवं राहु
🔸🔸🔹🔹
सूर्य और राहु दो ऐसे ग्रह हैं जो जो एक दूसरे से विपरीत होते हुये भी अनेक प्रकार से समान भी है। दोनों ही ग्रह विग्रहकारी क्रूर ग्रह, दार्शनिकता और राजनीति के कारक भी हैं।

कुंडली में इन दोनों ग्रहों की युति को सामान्यतः शुभ नहीं कहा जा सकता। सूर्य और राहु की युति ग्रहण योग का निर्माण करती है।कुंडली के जिस भाव में यह योग बनता है, उस भाव से संबंधित शुभ फलों में न्यूनता देता है। ऐसा जातक जिसकी कुंडली में सूर्य+राहु की युति हो वह सफल राजनेता भी होता है। मुख्यतया यह योग यदि नवम, दशम एवं एकादश भावों में हो तो राजनीति कारक भी होता है क्योंकि ये दोनों ग्रह राजनीति, प्रभुत्व एवं सत्ता के कारक ग्रह भी हैं। अतः जब कभी कुंडली में स्थित इन ग्रहों का संबंध गोचर में लाभ भाव अर्थात एकादश भाव में बनेगा तो राजनीति में सफलता देकर जातक का वर्चस्व स्थापित करेगा।

चंद्र एवं राहु
🔸🔸🔹🔹
दो विपरीत ग्रह, एक दूसरे के शत्रु ग्रह किंतु अनेक प्रकार से समान भी हैं। दोनों ही धन तथा यात्रा के कारक ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों की युति यदि कुंडली के 3, 7 भावों में हो तो ऐसे जातक को अधिकाधिक यात्राएं करनी पड़ती हैं। नवम भाव में यही युति धार्मिक यात्रा का कारण भी बनती है। सप्तम भाव में व्यापार से संबंधित यात्राएं, लग्न में चंद्र+राहु की स्थिति स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध होती है। दोनों ही ग्रह त्वचा के कारक भी हैं अतः लग्नस्थ चंद्र$राहु ग्रहण योग का निर्माण कर त्वचा रोग तथा मानसिक बेचैनी का कारण बनता है। इन पर यदि बुध का दूषित प्रभाव हो तो परिणाम और भी घातक होते हैं।

चंद्रमा जल का कारक ग्रह है और राहु ‘शीशे’ का प्रतिनिधित्व करता है। परिणामतः उत्तम चंद्रमा वाले जातक का मन सदैव जल के समान निर्मल होता है। जब चंद्र + राहु पर गुरु की शुभ दृष्टि आ रही हो तो ऐसे जातक का जीवन के प्रति दृष्टिकोण सदैव शीशे की तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होता है। एकादश भाव में यदि यह योग शुभ प्रभाव लेकर आ जाये तो अचानक धन लाभ भी देता है। यदि चतुर्थ भाव का स्वामी होकर चंद्रमा राहु के साथ द्वादश भाव में युति बनाये तो यह योग विदेश यात्रा का कारक भी होता है।

मंगल एवं राहु
🔹🔹🔸🔸
मंगल और राहु दोनों एक दूसरे के शत्रु ग्रह- षड्यंत्र, झगड़े, विवाद, शत्रु एवं साहस, पराक्रम के भी कारक हैं। मंगल$राहु की युति कंुडली में अंगारक योग का निर्माण करती है। इस युति के फलस्वरूप जातक का व्यक्तित्व दुःसाहसी, अतिक्रोधी, कठोर, आवेगशील और षड्यंत्रकारी होता है।

लग्न में यही युति अति क्रोधी तथा अचानक दुर्घटना, द्वितीय भाव में भाइयों से मतभेद, तृतीय में पराक्रमी, चतुर्थ में माता एवं सुख के लिये अशुभ, पंचम में सफलता में कमी, क्षीण आयु, षष्ठ में शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता प्रदान करती है। पंचम भाव में मंगल+राहु सत्ता पक्ष से सफलता दिलाते हैं। सप्तम में जीवन साथी से मतभेद, अष्टम भाव में जीवनसाथी की आयु पर प्रश्नचिह्न लगाती है। नवम्, दशम तथा एकादश भावों में यह ग्रहयोग राजनीति में सफलता, वर्चस्व एवं प्रभुता संपन्न बनाता है।

द्वादश भाव में यदि मंगल कर्क राशि में होकर राहु के साथ युति बनाये तो ऐसे जातक का वैवाहिक जीवन सुखी नहीं रहता है। मंगल नीच राशि में अगर द्वादश भाव में राहु के साथ होगा तो ऐसा जातक अत्यंत आक्रामक, षड्यंत्रकारी एवं हत्या करने की प्रवृत्ति वाला होगा।

बुध एवं राहु
🔹🔹🔸🔸
बुध+राहु की युति ‘जड़त्व योग’ का निर्माण करती है। बुध ग्रह कोज्योतिषीय दृष्टि से बुद्धिमत्ता, तर्क, अभिव्यक्ति, भाषा ज्ञान, व्यापार इत्यादि का कारक माना जाता है। राहु-राजनीति, धोखा, छल-कपट, प्रपंच, फरेब, राजनीति, कलंक, विदेशी भाषा, विदेशी लोग तथा मानसिक रोगों का भी कारक है।

लग्न तथा षष्ठ भाव में दोनों की युति त्वचा रोग, मिर्गी अथवा लाइलाज बीमारी, जड़ बुद्धि, अस्थिरता (2, 11 में), चतुर्थ तथा पंचम में शिक्षा में विघ्न तथा धन भाव एवं लाभ भाव में अनावश्यक खर्च इत्यादि देते हैं। तृतीय भाव में संबंधियों से, सप्तम अष्टम भाव में जीवन साथी से विरोध, नवम भाव में यही युति नास्तिक बनाती है। दशम भाव में अपने निर्णयों के द्वारा ही व्यवसाय में हानि तथा द्वादश भाव में दान, यज्ञ, पूजा में अविश्वास तथा शैया सुख में कमी करती है। ‘जड़त्व योग’ जातक को चालाक, धूर्त, कपटी एवं धर्म के विरूद्ध आचरण करने वाला बनाता है। यदि इस युति पर गुरु का शुभ प्रभाव हो तो जातक अनेक भाषाओं का ज्ञाता अथवा चालाकी से अपना स्वार्थ सिद्ध करने वाला होता है।

गुरु एवं राहु
🔹🔹🔸🔸
गुरु+राहु की युति चांडाल योग का निर्माण करती है। जिस जातक की कुंडली में दोनों ग्रहों की युति होती है, वह परंपरा विरोधी और आध्यात्मिकता में रूचि न रखने वाला होता है। ऐसी स्थिति में राहु गुरु के सात्विक और शुभ गुणों को कम कर देता है।

जिस जातक की कुंडली में लग्न में गुरु राहु की युति होती है वह नास्तिक, पाखंडी तथा धार्मिकता में रूचि न रखने वाला होता है। धन भाव में यह योग दरिद्रता का सूचक माना जाता है। किंतु यही युति यदि पंचम, नवम अथवा केंद्र भावों में हो तो ऐसा जातक ज्योतिष शास्त्र का ज्ञाता होता है। तृतीय, सप्तम में धार्मिक यात्राएं तथा दशम, एकादश भाव में राजनीति में सफलता मिलती है। ऐसी स्थिति में यदि राहु गुरु के नक्षत्र में भी हो तो ऐसा जातक सफल राजनेता हो सकता है। एकादश तथा द्वादश भावों में यदि यह युति है तो ऐसा जातक तंत्र साधना अथवा तांत्रिक कार्यों के द्वारा भी धनार्जन करता है।

शुक्र एवं राहु
🔹🔹🔸🔸
राहु के साथ यदि शुक्र लग्न में है तो ‘क्रोध योग’ का निर्माण होता है। यह योग जातक को क्रोधी स्वभाव का स्वामी बनाकर आजीवन लड़ाई-झगड़े एवं विवाद का कारण बनता है, जिसके फलस्वरूप जातक को अपने कटु स्वभाव के कारण अपने जीवन में अनेकानेक नुकसान उठाने पड़ते हैं।

शुक्र और राहु एक दूसरे के परम मित्र ग्रह हैं। शुक्र प्रेम, विवाह, सौंदर्य, घुंघराले बाल एवं श्याम वर्ण इत्यादि का कारक ग्रह है।

राहु भी गुप्त संबंधों एवं प्रेम संबंधों का कारक है। व्यक्ति को श्याम वर्ण ही देता है। कुंडली में दोनों ग्रहों की युति जातक को विपरीत लिंग के प्रति स्वाभाविक आकर्षण प्रदान करती है। यदि शुक्र राहु की युति पति पत्नी दोनों की कुंडली में सप्तम भाव में है तो वैवाहिक जीवन में कष्ट एवं संबंध विच्छेद का कारण भी बनती है। ऐसे जातक के अन्यत्र संबंध अवश्य ही बनते हैं।

शनि एवं राहु
🔹🔹🔸🔸
शनि के साथ राहु की युति को ज्योतिष में ‘नन्दी योग’ के नाम से जाना जाता है। यह युति जिस भाव में बनती है उस भाव से संबंधित कष्ट एवं जिस भाव पर दृष्टि डालती है उससे संबंधित शुभ फल प्रदान करती है। इस योग के फलस्वरूप जातक को सुख, वैभव एवं समृद्धि भी प्राप्त होती है।

शनि राहु की युति पर यदि मंगल का प्रभाव भी आ जाये तो ऐसा जातक साधारणतया क्रूर एवं आतंकवादी प्रवृत्ति का होता है।

यह युति यदि लग्न में आ जाये तो ऐसा जातक हत्या या आत्महत्या का प्रयास भी कर सकता है। लग्न में शनि+राहु के फलस्वरूप क्षीण स्वास्थ्य, द्वितीय भाव में धनाभाव, तृतीय भाव में संबंधियों से विरोध, चतुर्थ में माता के लिये अशुभ, पंचम में सफलता में कमी, षष्ठ भाव में रोग, सप्तम में जीवन साथी से वैमनस्य, अष्टम में पैतृक संपत्ति प्राप्त करने में अड़चन, नवम में निर्बल भाग्य, दशम में व्यवसाय में परेशानी, एकादश में लाभ कम तथा द्वादश भाव में भी वैवाहिक सुख में कमी होती है।

🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸

पंचमहापुरुष योग


चार ग्रह जो की(सूर्य,चंद्र,राहु,केतु) पंचमहापुरुष योग नहीं बनाते

( पंचमहापुरुष योगों में नहीं आते )

और यह पांच ग्रह पंचमहापुरुष योग बनाते है-

मंगल- ( रुचक नामक पंचमहापुरुष योग )

बुध- ( भद्र नामक पंचमहापुरुष योग )

गुरु- ( हंस नामक पंचमहापुरुष योग )

शुक्र- ( मालव्य नामक पंचमहापुरुष योग )

शनि- ( सासा नामक पंचमहापुरुष योग )

१.मंगल देवता - अगर मंगल देवता लग्न कुंडली (जन्म कुंडली) में सम या योगकारक होकर केंद्र स्थान (१,४,७,१० भाव) में उच्च का(मकर राशि में) या स्वराशि(मेष,वृश्चिक)का पड़ा हो,बलि हो और डिग्री वाइज बलाबल अच्छा हो तो रुचक नामक पंचमहापुरुष योग बनता है।

२.बुध देवता - अगर बुध देवता लग्न कुंडली (जन्म कुंडली) में सम या योगकारक होकर केंद्र स्थान (१,४,७,१० भाव) में उच्च का(कन्या राशि में) या स्वराशि(मिथुन,कन्या)का पड़ा हो,बलि हो और डिग्री वाइज बलाबल अच्छा हो तो भद्र नामक पंचमहापुरुष योग बनता है।

३.गुरु देवता - अगर गुरु देवता लग्न कुंडली (जन्म कुंडली) में सम या योगकारक होकर केंद्र स्थान (१,४,७,१० भाव) में उच्च का(कर्क राशि में) या स्वराशि(धनु,मीन)का पड़ा हो,बलि हो और डिग्री वाइज बलाबल अच्छा हो तो हंसक नामक का पंचमहापुरुष योग बनता है।

४.शुक्र देवता - अगर शुक्र देवता लग्न कुंडली (जन्म कुंडली) में सम या योगकारक होकर केंद्र स्थान (१,४,७,१० भाव) में उच्च का(मीन राशि में) या स्वराशि(वृष,तुला)का पड़ा हो,बलि हो और डिग्री वाइज बलाबल अच्छा हो तो मालव्य नामक का पंचमहापुरुष योग बनता है।

५.शनि देवता -अगर शनि देवता लग्न कुंडली (जन्म कुंडली) में सम या योगकारक होकर केंद्र स्थान (१,४,७,१० भाव) में उच्च का(तुला राशि में) या स्वराशि(मकर,कुम्भ)का पड़ा हो,बलि हो और डिग्री वाइज बलाबल अच्छा हो तो सासा नामक का पंचमहापुरुष योग बनता है।

डिग्री° वाइज जरूर चेक करें। ग्रह का बलाबल जरूर देखें ।अगर ग्रह २९°,०°,२८° का या अस्त अवस्था में हो लग्न कुंडली में तो कोई योग नहीं बनेगा।

*पंचमहापुरुष योग का लाभ*

*1.रुचक नामक पंचमहापुरुष के लाभ*

१.आकर्षक व्यक्ति २.मेहनती
३.गठीला शरीर
४.आत्म विश्वास से भरपूर

*2.भद्र नामक पंचमहापुरुष के लाभ*

१.तेज़ यादाश्त
२.बातूनी
३.मित्रवत व्यहवार करने वाला ४.अच्छा व्यापारी

*3.हंस नामक पंचमहापुरुष के लाभ*

१.संतान सुख
२.मान यश
३.ज्ञानवान
४.धन का आभाव ना होना
५.भाग्यवान
६.धार्मिक
७.मार्ग दर्शक
८.अच्छी वाणी
९.परिवार सुख से परिपूर्ण १०.ईमानदार

*4.मालव्य नामक पंचमहापुरुष के लाभ*

१.सुख सुविधाओं से परिपूर्ण २.आकर्षक व्यक्ति
३.कला प्रेमी
४.सौंदर्य प्रेमी
५.धन कारक ग्रह
६.घूमने फिरने का शौकीन ७.शारीरक सुख
८.रोमांटिक
९.संगीत प्रेमी
१०.चित्र बनाने का शौकीन

*5.सासा नामक पंचमहापुरुष के लाभ*

१.न्याय प्रिय
२.धर्म प्रिय ३.निम्न स्तर कार्य करने से लाभ ४.वाहन का सुख
५.घर का सुख
६.पाताल की चीज़ों से लाभ
७.हक़ की कमाई खाने वाला ८.मेहनती

किसी के लिए अमृत किसी के लिए ज़हर

आयुर्वेद में *शहद* को अमृत के समान माना गया है और मेडिकल साइंस भी शहद को सर्वोत्तम पौष्टिक और एंटीबायोटिक भंडार मानती हैं लेकिन आश्चर्य इस बात का हैं कि शहद की एक बूंद भी अगर कुत्ता चाट लें तो वह मर जाता है यानी जो मनुष्यों के लिये अमृत हैं वह *शहद कुत्ते के लिये जहर है* !!

*दूसरा देशी घी शुद्ध देशी गाय का घी* को आयुर्वेद अमृत मानता हैं और मेडिकल साइंस भी इसे औषधीय गुणों का भंडार कहता हैं पर आश्चर्य ये हैं कि मक्खी घी नहीं खा सकती *अगर गलती से देशी घी पर मक्खी बैठ भी जायें तो अगले पल वह मर जाती है*। इस अमृत समान घी को चखना भी मक्खी के भाग्य में नहीं होता।

*मिश्री* इसे भी अमृत के समान मीठा माना गया है आयुर्वेद में हाथ से बनी मिश्री को श्रेष्ठ मिष्ठान्न बताया गया है और मेडिकल साइंस हाथ से बनी मिश्री को सर्वोत्तम एंटबायोटिक मानता है लेकिन आश्चर्य हैं कि अगर खर (गधे) को एक डली मिश्री खिला दी जाए तो कुछ समय पश्चात ही उसके प्राण पखेरू उड़ जाएंगे।

*ये अमृत समान श्रेष्ठ मिष्ठान मिश्री गधा नहीं खा सकता है* !!

नीम के पेड़ पर लगने वाली पकी हुई *निम्बोली* में सब रोगों को हरने वाले औषधीय गुण होते हैं और आयुर्वेद उसे सर्वोत्तम औषधि ही कहता है मेडिकल साइंस भी नीम के बारे में क्या राय रखता है, आप जानते होंगे? लेकिन आश्चर्य ये है कि रात दिन नीम के पेड़ पर रहने वाला *कौंवा* अगर गलती से निम्बोली को चख भी लें तो उसका गला खराब हो जाता है *और अगर निम्बोली खाले तो कौंवे की मृत्यु निश्चित है*...!!

इस धरती पर ऐसा बहुत कुछ है जो अमृत समान हैं, *अमृत तुल्य है* औषधीय है .. पर इस धरती पर कुछ ऐसे जीव भी है जिनके भाग्य में वह अमृत भी नहीं है ...!!

*मोदी जी "भारत" के लिये अमृत समान ही हैं*    

पर भारत के *मक्खी, कुत्ते, कौंवे, गधे और मीडिया के कीड़ों* आदि को अमृत समान औषधि की महत्ता समझाने में अपना समय नष्ट न कीजिये, इनके भाग्य में वो अमृत ही नहीं है .. ये जीवन भर गंदगी में ही सांस लिये हैं।

*इसलिये उसे ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रारब्ध समझतें हैं ...!!*

मोदी जी हमारे देश भारत के लिए *राजनीतिक औषधि हैं*।

क्योंकि वो मेरे भारत को खोखला और बीमार करने वालों से मुक्त करा *भारत को विश्व गुरु बनाकर, सामरिक शक्ति सिद्ध कर भारतीयों का मस्तक गर्व से ऊंचा करने में रात दिन लगे हैं*।

भारत के इन कुत्ते, गधे, मक्खी जैसों को समझ में नहीं आ रहा ये तो एकजुट होकर अमृत को विष सिद्ध करने में जी जान से लगे हैं ... *देश को विश्व पटल पर पहले जैसा दीन-हीन अशिक्षित, सम्मानविहीन, दरिद्र बनाने के अनेकों प्रयास में लगे है।*

*आप अपने आपको किस श्रेणी में रखते हैं ये आपके अपने ऊपर निर्भर है, इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए हिन्दू समाज के लिए कुछ तो अच्छा करो।*